Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान के पार

नई टिहरी, 14 अगस्त । तीर्थ नगरी देवप्रयाग क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा, भागीरथी व गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गयी, जिससे तीर्थ नगरी में हड़कंप बन गया। सोमवार सुबह 9 बजे गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर पहुंच गया।

गढ़वाल क्षेत्र के ऊपरी भाग में हो रही भारी बारिश से सोमवार को देवप्रयाग में अलकनंदा और गंगा नदी उफान पर आ गयी। केंद्रीय जलायोग के सूत्रों के अनुसार, तड़के तीन बजे से अलकनंदा का जल स्तर बढ़ना शुरू हुआ जो कि, 9 बजे 469.90 तक पहुंच गया। जबकि गंगा 466.97 मीटर तक पहुंच गयी। दोनों नदियों के 463 मीटर खतरे का निशान पार करते ही क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मच गयी।

संगम स्थल पर मुख्य घाट व यहां स्थित निजी स्कूल की पहली मंजिल पानी में डूब गयी। यहां बने जल पुलिस कक्ष के सभी सुरक्षा उपकरण सहित निर्माणाधीन टोडेश्वर पुल के केबिल भी बह गए। रामकुंड घाट सहित यहां बने आवास भी गंगा में जल मग्न हो गए। जल स्तर बढ़ने के कारण कई दुकानदारों ने अपना सामान शिप्ट किया। जबकि नगरवासी उपवन ध्यानी, उत्तम भट्ट आदि ने अलकनंदा के तेज बहाव में ड्रम, संदूक आदि के साथ शवों को भी बहते देखा।

तहसीलदार मानवेंद्र वर्तवाल के अनुसार, नदियों का जल स्तर बढ़ने पर पुलिस, प्रशासन अलर्ट मोड पर है, नगर पालिका की ओर से लगातार अपील कर लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

error: Content is protected !!