Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुंबई में चलती ट्रेन में फायरिंग, चार की मौत, आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल गिरफ्तार

मुंबई, 31 जुलाई । मुंबई में विरार स्टेशन के पास जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में सहायक पुलिस निरीक्षक टीका राम भी शामिल है। इस घटना के बाद आरोपित आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार को दहिसर में गिरफ्तार कर लिया गया। बोरीवली रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस के बी-5 बोगी में सोमवार सुबह 5ः23 बजे फायरिंग की गई । आरपीएफ के पुलिस कांस्टेबल चेतन कुमार ने सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम को गोली मार दी । बीच बचाव करने वाले तीन यात्रियों की भी गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपित कांस्टेबल ने दहिसर स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और फरार होने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बोरीवली रेलवे पुलिस ने सभी के शव शताब्दी अस्पताल भेज दिए हैं।

बताया गया है कि इस ट्रेन में सहायक पुलिस निरीक्षक टीकाराम की टीम ने सूरत स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन की। टीकाराम का कांस्टेबल चेतन कुमार के साथ पालघर के बाद विवाद शुरू हुआ। किस विषय पर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। विरार स्टेशन के आसपास चलती ट्रेन में आरोपित ने टीकाराम को अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। इसका विरोध करने वाले तीन यात्रियों को भी गोली मार दी और बोगी में टहलने लगा। ट्रेन दहिसर -मीरा रोड स्टेशन के बीच पहुंची तो आरोपित ने चेन पुलिंग की। आज ही चेतन कुमार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

error: Content is protected !!