Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

जोहान्सबर्ग में बिल्डिंग में लगी आग में अब तक 74 की मौत

जोहान्सबर्ग, 01 सितंबर । दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर की एक बहुमंजिला इमारत में गुरुवार सुबह लगी आग में अब तक एक दर्जन बच्चों सहित कम से कम 74 लोगों की मौत हो चुकी है। 40 से अधिक झुलसे लोगों का अस्पताल उपचार चल रहा है। इनमें से अनेक लोगों की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आग जोहान्सबर्ग शहर के मध्य में स्थित में लगी। इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक देखी गईं। जोहान्सबर्ग इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलाउद्जी ने कहा कि जिस इमारत में आग लगी उसे बेघरों के लिए अनाधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यह इमारत कभी रंगभेद के दौरान काले श्रमिकों के लिए एक सरकारी चौकी थी।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा है कि यह घटना सबक है। अब आंतरिक शहर में आवास की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा।

error: Content is protected !!