Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महिला जूनियर हॉकी विश्व कप 2023: भारत ने अपने पहले मैच में कनाडा को 12-0 से हराया

सैंटियागो, 30 नवंबर । भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली के सैंटियागो में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी जूनियर विश्व कप के अपने पहले मैच में बुधवार रात कनाडा को 12-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारत के लिए मुमताज खान (26′, 41′, 54′, 60′) ने चार, अन्नू (4′, 6′, 39′) और दीपिका सोरेंग (34′, 50′, 54′) ने 3-3 व दीपी मोनिका टोप्पो (21′), नीलम (45′) ने 1-1 गोल किया।

भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की, कनाडा पर लगातार दबाव डाला और तेजी से बढ़त हासिल की क्योंकि अन्नू (4′, 6′) ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो शुरुआती गोल किए। दो गोल की बढ़त लेने के बावजूद, भारत ने अपनी आक्रामक शैली जारी रखी और कनाडा पर दबाव बनाए रखा, पहले क्वार्टर में भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने लगातार सर्कल में प्रवेश करते हुए कब्जा बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप दीपी मोनिका टोप्पो (21′) और मुमताज खान (26′) ने एक-एक फील्ड गोल किया, जिससे भारत की बढ़त 4-0 हो गई। इस बीच, कनाडा को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 4-0 की शानदार बढ़त बनाए रखी।

भारत ने पहले दो क्वार्टर की तरह तीसरे क्वार्टर में भी आक्रामक रूख अपनाया और दीपिका सोरेंग (34′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 5-0 से आगे कर दिया, इसके बाद अन्नू (39′) ने अपनी हैट्रिक पूरी की। जबकि मुमताज खान (41′) ने मैच का अपना दूसरा गोल किया। इसके अलावा, नीलम (45′) ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना शॉट मारकर अंतिम क्वार्टर के अंत तक भारत का स्कोर 8-0 कर दिया।

भारतीय टीम की गोल करने की भूख चौथे क्वार्टर में भी जारी रही। दीपिका सोरेंग (50′, 54′) और मुमताज खान (54′, 60′) ने दो-दो गोल किए और भारत को 12-0 से जीत दिला दी।

भारत टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में 1 दिसंबर को जर्मनी से भिड़ेगा।

error: Content is protected !!