Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुजरात में बढ़ा ठंड का अहसास, पारा गिरा

अहमदाबाद, 1 दिसंबर  । राज्य में पारा गिरने से ठंड का अहसास शुरू हो गया है। कच्छ जिले के नलिया में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया। वहीं, अहमदाबाद में 18.3 डिग्री के कारण लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल गए हैं। उत्तर गुजरात के डीसा में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गांधीनगर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, वडोदरा में 17.4 डिग्री, भुज और राजकोट में 15.4 डिग्री और अमरेली में 17.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में पिछले कुछ दिनों में बेमौसम की बारिश ने ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया है। बारिश थमने के बाद पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे आया है। इससे लोगों को ठंड के कपड़े निकालने पड़े हैं। सुबह तापमान गिरने के साथ ही वातावरण में कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का मौसम करवट लेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक ठंड नलिया में रही, जहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।

गुजरात में नवंबर के अंतिम सप्ताह में बेमौसमी बारिश के बाद एक बार फिर बादलों का खतरा मंडरा सकता है। मौसम विभाग ने इस संबंध में अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार 1 से 5 दिसंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों के आसमान में बादल छाये रहेंगे। विशेष रूप से सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और उत्तर गुजरात में बारिश का अनुमान लगाया गया है। महाराष्ट्र के समुद्र में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 दिसंबर को मध्य और दक्षिण गुजरात में बादल छाये रहेंगे। जबकि 2 से 4 दिसंबर को दक्षिण, सौराष्ट्र और मध्य गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ परेश गोस्वामी के अनुसार 1 से 5 दिसंबर तक मौसम में बदलाव आएगा। 1 दिसंबर को मध्य और दक्षिण गुजरात में वातावरण में बादलों का असर रहेगा। जबकि 2, 3, 4 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। परेश गोस्वामी ने सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और मध्य गुजरात में इस दौरान बारिश का अनुमान लगाया है। इसके बाद 6 दिसंबर से मौसम खुला रहेगा।

error: Content is protected !!