Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पुलिस पर यूपी के बदमाशों ने की फायरिंग, तीन बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

फरीदाबाद, 1 सितंबर । लूटपाट के उद्देश्य से फरीदाबाद आए यूपी के बदमाशों ने गुरुवार देर रात पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर घायल चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात करीब 12:45 बजे क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम सेक्टर-78 बीपीटीपी एरिया में सरकारी गाड़ी से गश्त कर रही थी। पुलिस की गाड़ी में क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह अपनी टीम के एचसी सुमित, परवेश, हरिचंद, सुभाष व सिपाही उमेश के साथ सवार थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने सुनसान एरिया में सडक़ किनारे एक इको गाड़ी खड़ी देखी, जिसमें तीन व्यक्ति गाड़ी के बहार खड़े थे और दो-तीन व्यक्ति गाड़ी के अंदर बैठे थे। पुलिस ने उन लोगोें से वहां खड़े रहने का कारण पूछा। तभी उन लोगों ने पुलिस को देखते ही पुलिसकर्मियों पर फायर कर दिया। आरोपितों की एक गोली हवलदार सुमित के पेट में लगी। इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की और आरोपितों से आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते रहे। पुलिस की फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए और अन्य फरार हाे गए। पुलिस ने घायल तीन आरोपितों को काबू कर बीके हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हें दिल्ली ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान यूपी के मोदीनगर निवासी मोंटी, दीपक तथा आकाश के रूप में हुई। पुलिस ने घायल पुलिस कर्मी सुमित को स्थानीय एकार्ड अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से वारदात में प्रयोग दो देशी कट्टे, एक पिस्टल व आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। दिल्ली ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन आरोपितों को पुलिस निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि मौके से फरार अन्य दो-तीन अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगी हैं। जल्द हर सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बीपीटीपी थाने में मुकदमा दर्ज किया है।

error: Content is protected !!