Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्याधुनिक चिकित्सा को किया साझा

देहरादून, 25 नवंबर  । विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शनिवार को अत्याधुनिक चिकित्सा की जानकारियां साझा की। इस दौरान विशेषज्ञों ने कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी की उन क्षमताओं के बारे में बताया, जिनके जरिए ऑपरेशन करा चुके कैंसर रोगियों को पहले की तरह काफी हद तक वापस लाया जा सकता है।

आज चकराता रोड स्थित एक होटल में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स की ओर से पत्रकार वार्ता में डॉक्टर और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. कुलदीप सिंह ने कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी के उपचार को बढ़ावा देने के लिए संकेती और लक्षणों, उपचार के तौर-तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि जब हम कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी पर चर्चा करते हैं तो जानते हैं कि लोग अक्सर न केवल भयभीत होने लगते हैं, बल्कि इसके उपचार को लेकर भ्रांतियां पर भरोसा भी करते हैं। अगर लोग भ्रांतियों पर यकीन करेंगे तो इसका नुकसान मरीज के जीवन पर होगा। मरीज के जीवन की गुणवत्ता से समझौता कर सकते हैं। आम नागरिक व चिकित्सक वर्ग में भी जागरूकता लाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों की देखभाल के लिए नई तकनीक सामने आ रही हैं। इसके अतिरिक्त, समुदाय को इस बीमारी के लिए उपलब्ध निवारक उपायों के बारे में सूचित किया जाना भी अहम है।

error: Content is protected !!