Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्व मंत्री राजेश टोपे की कार में तोड़फोड़, मामला दर्ज

मुंबई, 02 दिसंबर  । जालना जिले में जालना डिस्ट्रिक्ट बैंक के सामने शनिवार को अज्ञात लोगों ने पूर्व मंत्री राजेश टोपे की कार की तोडफ़ोड़ की है। जिस समय घटना हुई, उस समय राजेश टोपे कार में नहीं थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए। जालना सदर पुलिस स्टेशन में छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

जालना सदर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाजन ने बताया कि आज जालना डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक के संचालक और उपसंचालक का निर्विरोध चुनाव हुआ था। इसी वजह से राजेश टोपे बैंक में आए थे। राजेश टोपे की कार बैंक के बाहर ही पार्क थी। अचानक छह लोग आए और राजेश टोपे की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के सहयोग से आरोपितों की तलाश कर रही है। राजेश टोपे ने इस मामले में आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

error: Content is protected !!