Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

स्पेन ने यूरो 2024 क्वालीफायर में जॉर्जिया को 3-1 से हराया

मैड्रिड, 20 नवंबर । स्पेन ने यूरोपीय चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग अभियान में जॉर्जिया को 3-1 से हराया। हालाँकि पहले हॉफ में टीम के युवा मिडफील्डर गेवी के घुटने में चोट लग गई, जो गंभीर बताई जा रही है।

स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने गुरुवार को साइप्रस के खिलाफ 3-1 दर्ज करने वाली टीम में कुछ बदलाव किये, जिसमें रोड्री, अल्वारो मोराटा, दानी कार्वाजल और उनाई साइमन जैसे खिलाड़ी शामिल हुए।

स्पेन ने मैच में आक्रामक शुरुआत की। रॉबिन ले नॉर्मैंड ने मैच के चौथे मिनट में फेरान टोरेस के फ्री-किक को हेडर के जरिये गोल करके टीम का खाता खोला। हालांकि 6 मिनट बाद ही मैच के 10वें मिनट में खविचा वाराटसखेलिया ने गोल कर जॉर्जिया को 1-1 की बराबरी दिला दी।

इसके बाद दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कोई टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

मध्यांतर के बाद मैच के 55वें मिनट में फेरान टोरेस ने गोल कर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।

error: Content is protected !!