Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

उप्र: वैशाली एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, 19 यात्री घायल, 12 घंटे में दूसरी घटना

इटावा, 16 नवंबर । नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की वजह से 19 यात्री घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 11 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। 12 घंटे के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना सामने आई है। क्षतिग्रस्त बोगी को अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सतपाल सिंह ने बताया कि देर रात करीब 2 बजे इटावा रेलवे स्टेशन के करीब मैनपुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास नई दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12554) के एस-6 कोच में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के बाद घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर रूप से घायल ग्यारह यात्रियों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, घटना की जांच रेल प्रशासन के द्वारा किए जाने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों में आठ यात्री झुलसने और ग्यारह यात्री धुएं से दम घुटने के कारण बीमार हुए हैं। आग लगने से क्षतिग्रस्त बोगी को ट्रेन से अलग कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

error: Content is protected !!