Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गोवा में चेक गणराज्य की फ्रेंच भाषा की फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ का एशियाई प्रीमियर आज

पणजी, 28 नवंबर । गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज (मंगलवार) चेक गणराज्य की फ्रेंच भाषा की फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ का एशियाई प्रीमियर होगा। यह जानकारी इस फिल्म की सहायक निर्माता लिंडसे टेलर स्टीवर्ट ने कल रात यहां मीडिया को दी।

उन्होंने कहा, यह फिल्म फ्रांसीसी सिनेमा को एक तरह से श्रद्धांजलि है। निर्देशक कावेह दानेशमंड का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्देशक की इच्छा है कि लेखक या निर्देशक इस फिल्म पर अपनी टिप्पणी न दें, बल्कि दर्शक फिल्म को महसूस करें और इसे अनुभव करें।

लिंडसे टेलर स्टीवर्ट ने कहा कि यह फिल्म एक वकील और दो बच्चों की मां की कहानी है, जिसका फ्रांस में सुखद पारिवारिक जीवन अपने पति की निष्ठा के बारे में एक अनिष्टसूचक फोन कॉल प्राप्त होने के बाद अस्त-व्यस्त हो जाता है। यह एक ऐसी फिल्म है जो पारिवारिक संबंधों पर सवाल उठाती है और पारिवारिक ड्रामा शैली में जटिलता और बारीकियों को दर्शाती है।

अभिनेत्री फ्रेडेरिका मिलानो ने कहा, ‘इस फिल्म में मुख्य भूमिका एक महिला ने निभाई है और इस फिल्म में महिलाओं को पहले की तरह चित्रित नहीं किया गया है।’

इस फिल्म के मुख्य किरदार आदिया के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि आदिया एक मजबूत और स्वतंत्र महिला है जो पूरे परिवार को अपने दम पर संभालती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म ‘एंडलेस समर सिंड्रोम’ दूसरों को और अधिक महिला केंद्रित फिल्में बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

error: Content is protected !!