Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः भारत निर्वाचन आयोग का दल सोमवार को तीन दिवसीय भ्रमण पर आएगा भोपा

भोपाल, 03 सितंबर । मध्यप्रदेश विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल के साथ आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का दल सोमवार, 4 सितंबर को भोपाल आएगा। यह जानकारी रविवार को जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहा आयोग का दल 4 से 6 सितंबर तक निर्वाचन संबंधी विभिन्न तैयारियों की समीक्षा करेगा। कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सोमवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और एनफोर्समेंट एजेंसियों तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक होगी। सोमवार को ही रवीन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा विशेष कवर एनवलप, स्वीप कैलेंडर का अनावरण और मतदाता जागरुकता गीत जारी किया जाएगा। साथ ही युवा मतदाताओं को ईपिक कार्ड का वितरण भी होगा। इस मौके पर जनजाति कलाकारों द्वारा स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

समीक्षा बैठक के दूसरे दिन 05 सितंबर को आयोग द्वारा सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सभी 10 संभागों के कमिश्नर एवं आईजी के साथ बैठक की जायेगी। मतदाता जागरूकता के लिए लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जायेगा।

तीसरे दिन 06 सितंबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करेंगे।

error: Content is protected !!