Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चुनाव आयोग ने राज्य के 20 मतदान केंद्रों के परिणाम किए रद्द

चुनाव आयोग ने राज्य के 20 मतदान केंद्रों के परिणाम किए रद्द

कोलकाता, 13 जुलाई । पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में भारी हिंसा और कई जगहों पर मतगणना केंद्र के अंदर मतपत्र खा जाने की घटनाएं सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने 20 मतदान केंद्रों के परिणाम रद्द कर दिया है। राज्य के तीन जिलों के 20 मतदान केंद्रों के चुनाव परिणाम को रद्द किए गए हैं। हालांकि यहां दोबारा वोटिंग कब होगी इसकी घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

आयोग के निर्देशानुसार जिन बूथों पर मतदान रद किया गया है, वे हैं- हावड़ा के सांकराइल के मानिकपुर 247 से 254 तक कुल नौ बूथ। सारेंगा में बूथ संख्या 267, 268 (दो), 271 (दो) और 277. हुगली जिले के सिंगुर के बेराबेरी का बूथ नंबर 13. वहीं, उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा-2 के भुरकुंडा के बूथ नंबर 18 (दो), गुमा पंचायत केंद्र के बूथ नंबर 31 और 120.

पंचायत चुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी हो गई थी। सभी ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। गिनती खत्म होने के बाद आयोग ने चुनाव रद्द करने का नोटिस जारी किया है।

आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य के 20 बूथों पर बैलेट पेपर नष्ट होने की शिकायत और जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद उक्त क्षेत्रों में दोबारा पंचायत चुनाव होंगे।

मूल रूप से तीन जिलों के तीन ब्लाकों में वोट रद हुआ है। उत्तर 24 परगना में हाबरा-2, हावड़ा में संकराइल और हुगली में सिंगुर इलाका शामिल है। इन तीन ब्लाकों में सबसे ज्यादा हावड़ा के सांकराइल क्षेत्र के बूथों का चुनाव रद्द किए गए हैं। वहां कुल 15 बूथों का चुनाव रद्द हुआ है। इसके बाद हाबरा-2 के इसी ब्लाक के भुरकुंडा गांव के बूथ संख्या 31 से तृणमूल उम्मीदवार महादेव माटी हैं। खुद को हारता देख उन्होंने मतपत्र खा लिया था।

error: Content is protected !!