Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ईडी ने लालू यादव के परिवार से जुड़ी छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

नई दिल्ली, 31 जुलाई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव के परिवार की करीब 6 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।

सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय लालू परिवार की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक ईडी ने पटना स्थित बिहटा, महुआबाग और दानापुर में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की संपत्ति को अटैच किया है। गौरतलब है कि इस मामले में लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं।

error: Content is protected !!