Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

तीन देशों में आज तड़के भूकंप के झटकों से सहमे लोग

इस्लामाबाद/बीजिंग/पोर्ट मोरेस्बी, 28 नवंबर । भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के अलावा पापुआ न्यू गिनी में आज (मंगलवार) तड़के आए भूकंप से लोग सहम गए। तीनों देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी तट पर 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके तट से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) दूर प्रशांत द्वीप के पूर्वी सेपिक प्रांत की राजधानी वेवाक शहर से थोड़ी दूरी पर महसूस किए गए।

इसके अलावा पाकिस्तान और चीन भी भूकंप के तेज झटकों से हिल गए। चीन के जिजांग में 5.0 तीव्रता पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। फिलहाल तीनों देशों से किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

हाल के दिनों में भारत के एक और पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप से भारी तबाही हो चुकी है। कम से कम 157 लोग मारे गए। भारत सरकार ने नेपाल को काफी मदद की और राहत सामग्री भेजी थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज भारत में किया गया।

error: Content is protected !!