Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

21 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी,11 सितंबर । गुवाहाटी के जोराबाट इलाके से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस की सेंट्रल और ईस्ट जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों के पास 198 साबुनदानी में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 2.527 किलोग्राम आंकी गई है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आमिर खान (31), मोहम्मद याकूब (29) और मोहम्मद जमीर (34) के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित मणिपुर के रहने वाले है।

जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 करोड़ रुपए की गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!