Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और मुकदमा

वाशिंगटन, 28 जुलाई । अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों की जांच में बाधा डालने के लिए फ्लोरिडा में मौजूद अपने आवास मार-ए-लागो में निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज को डिलीट करा दिया।

संघीय अभियोजक ने ट्रंप के खिलाफ यह मुकदमा कोर्ट में दाखिल करवाया गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के एक प्रतिनिधि ने दिसंबर 2021 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को बताया था कि उनके आवास मार-ए-लागो में राष्ट्रपति से संबंधित कई रिकॉर्ड पाए गए।

प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स एक्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के दस्तावेज अमेरिकी सरकार की संपत्ति होते हैं। इनको वहीं संरक्षित किया जाना होता है। खास बातय है कि जनवरी 2022 में राष्ट्रीय अभिलेखागार ने ट्रंप के फ्लोरिडा घर से गोपनीय दस्तावेजों के 15 डिब्बे बरामद किए थे। अगस्त 2022 में मार-ए-लागो में अमेरिकी जांच एजेंसी ने कुल 11,000 दस्तावेजों वाले 33 से अधिक बक्से और कंटेनरों को जब्त किया था। इनमें 100 वर्गीकृत दस्तावेज शामिल थे।

error: Content is protected !!