Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

राजस्थान में 59,034 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने अब तक की होम वोटिंग

जयपुर, 19 नवंबर। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग की होम वोटिंग की पहल के प्रति बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का अभूतपूर्व रुझान देखने को मिल रहा है। होम वोटिंग में अब तक प्रदेश भर में इन श्रेणियों के 59034 मतदाताओं ने घर से मतदान किया है। होम वोटिंग के दौरान कुल 1150 मतदाता ऐसे रहे, जो विशेष मतदान दलों की विजिट के दौरान घर पर अनुपस्थित रहे। 829 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा का विकल्प दिया गया है। प्रदेश में होम वोटिंग के पहले चार दिन में 43219 बुजुर्ग तथा 19428 दिव्यांग एवं शनिवार को 3905 बुजुर्ग एवं 733 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने की सुविधा का लाभ लिया। पात्र 62,927 मतदाताओं ने विकल्प के तौर पर होम वोटिंग सुविधा के लिए आवेदन किया है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से 19 नवम्बर तक घर पर ही मतदान करवाया जाएगा। ऐसे मतदाता जो होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित थे, उनके लिए 20 और 21 नवम्बर को विशेष मतदान दल दूसरी बार विजिट करेंगे। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए मतदान की तारीखें 19 नवम्बर से 21 नवम्बर तक तय की गई हैं।

error: Content is protected !!