Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हर-हर महादेव की देवघर में गूंज, सावन का अंतिम सोमवार, कांवड़ तीर्थयात्रियों की लंबी कतार

देवघर, 28 अगस्त । झारखंड में श्रावण (सावन) मास के आठवें और आखिरी सोमवार को भगवान शिव की नगरी में आस्था का जनसैलाब उमड़ा है। जलाभिषेक के लिए कांवड़ तीर्थयात्रियों की कतार बी-एड कॉलेज तक पहुंच गई है। सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोले गए। पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान है।

देवघर बैद्यनाथ धाम के सरदार पंडा ने बताया कि आज चौथे सोमवार और प्रदोष का सुखद संयोग है। आज संतान प्राप्ति के लिए व्रत करना सबसे उत्तम होता है। डीसी विशाल सागर ने कहा कि धाम और आसपास के क्षेत्र में हर तरह की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों की आठ घंटे की ड्यूटी में परिवर्तन किया गया है। उन्हें आज 12 घंटे ड्यूटी करनी होगी। सभी जगह दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उधर, मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी ने सुबह पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी फोन व वाॅकी टॉकी पर एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है। पार्वती मंदिर और बाह्य अरघा के आसपास सुरक्षाचक्र और मजबूत किया गया है।

error: Content is protected !!