Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गढ़चिरौली जिले में विकास से टूटेगी नक्सलवाद की कमर: फडणवीस

मुंबई, 15 अगस्त । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गढ़चिरौली जिले में विकास से ही नक्सलवाद की कमर टूटेगी। उन्होंने कहा कि क्रांतिवीर बाबूराव शेडमाके पुल महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को जोड़ेगा, जो इस जिले के लिए वरदान साबित होगा।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढ़चिरौली जिले में एटापल्ली स्थित कोठी कोरनार में महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य को जोड़ने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण क्रांतिवीर बाबूराव शेडमाके पुल का लोकार्पण देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। फडणवीस ने कहा कि इस पुल का निर्माण विपरीत परिस्थितियों में सुरक्षाकर्मियों द्वारा करवाया गया है। पुल के निर्माण होने से 16 गांव के 5 हजार लोगों को फायदा होगा। पुल न होने के कारण इन 5 हजार लोगों का संपर्क 4 महीने तक बाहरी दुनिया से टूट जाता था लेकिन अब पुल के कारण इन गांवों का बरसात के दौरान भी बाहरी दुनिया के साथ संपर्क बना रहेगा।

देवेंद्र फडणवीस ने यहां स्थानीय आदिवासी भाई-बहनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यहां की सभी समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाएगा।

error: Content is protected !!