Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में झारखंड से हो रहे पलायन का मामला उठाया

रांची, 6 दिसंबर । भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा के शून्यकाल में झारखंड से हो रहे पलायन के मामले को बुधवार को उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य लोहा, तांबा, सोना, अभ्रक, बॉक्साइट, यूरेनियम सहित कई अन्य खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। इस आधार पर कई उद्योग यहां लग सकते हैं लेकिन राज्य सरकार की नीति के कारण इसमें बाधाएं हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी अर्हता को पूरा करने के बावजूद राज्य सरकार की गलत नीयत के कारण झारखंड के माइंस आज बन्द हैं। केंद्र सरकार के द्वारा खदानों का लीज आवंटन किया जा रहा है लेकिन राज्य सरकार की गलत नीति और नीयत के कारण उद्योगपतियों के लिए भूमि अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। उद्योग लगने से रोजगार सृजित होता है लेकिन वर्तमान राज्य सरकार की नीति और नीयत में खोट के कारण आज वहां से उद्योग और उद्योगपति पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उद्योग नहीं लग पाने के कारण झारखंड के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। साथ ही आपराधिक संगठनों में शामिल हो रहे हैं। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के माइंस नहीं खुलने के कारण के पीछे सरकार के संरक्षण में संगठित अपराधियों और दलालों का गिरोह काम कर रहा है। इन अपराधियों और दलालों के माध्यम से अवैध खनन हो रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार के राजस्व में कमी हो रही है।

error: Content is protected !!