Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिक्षक नियुक्ति मामले में सीटेट अभ्यर्थियों की याचिका पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित

रांची, 18 अगस्त । राज्य में शिक्षक नियुक्ति के लिए 26001 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में सीटेट पास अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिए जाने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में दायर आईए पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

आईए पर पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि राज्य सरकार क्या सीटेट को वैध मानते हुए आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है? इसपर राज्य सरकार ने कहा था कि आने वाले समय में जेटेट की परीक्षा कराई जाएगी। इस पर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने विरोध जताया और कहा कि जेटेट की परीक्षा एक क्वालीफाई परीक्षा होती है। राज्य सरकार के पास जेटेट की परीक्षा नहीं कराने का कोई स्पष्ट कारण नहीं है। क्योंकि, राज्य में आठ सालों से जेटेट की परीक्षा नहीं हुई है।

error: Content is protected !!