Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली की युवती के साथ दुष्कर्म मामले का एक और आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

गाजियाबाद, 03 दिसम्बर  । स्वाट टीम ग्रामीण एवं थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान दिल्ली की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाला एक और शातिर अपराधी घायल हो गया। साथ ही इस मामले के तीन और अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश का नाम इमरान है जो खानपुर का निवासी है।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक यादव ने बताया कि बाद मुठभेड़ गिरफ्तार अभियुक्त इमरान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दिनांक 30 नवम्बर की शाम को खानपुर के जंगलों में दो लड़कियां व एक लड़का खड़े थे जिनको देखकर मैंने अपने अन्य साथी बुलाए जिसमें मैने व मेरे अन्य दो साथियों ने एक लड़की को झाड़ियो में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया तथा मेरे अन्य 02 साथीयों द्वारा दूसरी लड़की को झाड़ियों में ले जाने की कोशिश की तब तक 01 गाड़ी आ गई थी और हम इनको छोड़कर भाग गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इस मामले के एक अन्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। वह भी पुलिस की गोली से घायल हुआ था।

error: Content is protected !!