Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोविड घोटाला: सुजीत पाटकर गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

मुंबई, 17 अगस्त । मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने गुरुवार को कोविड घोटाला मामले में सुजीत पाटकर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सुजीत पाटकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत के करीबी हैं। वह कोविड काल में लाइफ लाइन जम्बो कोविड सेंटर के प्रभारी थे। उस दौरान रख रखाव पर होने वाले खर्च में उन पर घपले के आरोप लगे थे।

जानकारी के अनुसार मुंबई में कोविड काल के इस घोटाले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से की थी। उस पर कार्रवाई करते हुए पहले ईडी ने सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया था। उनके साथ एक अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

उसके बाद मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा ने कोविड घोटाला मामले की शिकायत दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने आज सुबह सुजीत पाटकर को गिरफ्तार किया और उन्हें मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुजीत पाटकर को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

error: Content is protected !!