Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने सीरिया पर नागरिकों पर यातना रोकने के दिए आदेश

द हेग, 17 नवंबर । संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने गुरुवार को सीरिया की सरकार को नागरिकों पर यातना को रोकने के लिए आदेश दिया। यह आदेश उस मामले में दिया गया जिसमें नीदरलैंड और कनाडा ने सीरिया पर अपने ही नागरिकों पर वर्षों तक अत्याचार करने का आरोप लगाया था।

अंतरिम आदेश का उद्देश्य ऐसे समय में सीरिया में संभावित पीड़ितों की रक्षा करना है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के माध्यम से सीरिया पर यातना समझौते का उल्लंघन करने का आरोप को रोकने की प्रक्रिया में कई साल लग सकते हैं।

न्यायालय के प्रमुख जोन ई. डोनोग्यू ने सीरिया से आह्रान किया,’यातना और अन्य क्रूरता, अमानवीय, अपमानजनक व्यवहार एवं सजा को रोकने के लिए अपनी शक्ति के भीतर सभी उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए की उसके अधिकारी, संगठन या व्यक्ति लिए गए फैसलों के नियंत्रण, निर्देशों तथा प्रभाव के अधीन हो जिससे वह किसी को प्रताड़ित न कर सकें।

कनाडा और नीदरलैंड ने पिछले महीने न्यायालय से यातना पर प्रतिबंध लगाने का आदेश देने का अनुरोध किया था। सीरिया ने अक्टूबर में सुनवाई का बहिष्कार किया था और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर कैसी प्रतिक्रिया देगा।

error: Content is protected !!