Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा के 21 चेहरे बता रहे हैं कि भाजपा में उम्मीदवारों का अकाल : कांग्रेस

रायपुर, 17 अगस्त। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है। वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है, इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है।

प्रदेश की जनता जानती है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है। वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपित रामविचार नेताम को भी उम्मीदवार बनाया है।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को उम्मीदवार बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते हैं। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित उम्मीदवार 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे हैं। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे हैं, इनको नया उम्मीदवार बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।

error: Content is protected !!