Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पार्षद पति कांग्रेसी नेता की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुरादाबाद, 02 सितम्बर । मुरादाबाद के कांग्रेसी नेता और पार्षद पति की दबंगई का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में आरोपित कांग्रेस नेता एक युवक का गिरेबां पकड़ कर खींचते हुए उसे अपने घर ले जाते दिख रहे हैं। वहां उन्होंने उस युवक से अपने परिवार वालों के पैर पकड़वाकर मांफी मंगवाई। मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

थाना कटघर क्षेत्र के रहमतनगर निवासी असफर अली कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव हैं और उनकी पत्नी शाहीन मुरादाबाद नगर निगम के वार्ड 52 से पार्षद हैं। बताया गया कि करीब आठ दिन पूर्व कांग्रेस नेता का पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदारी के युवक से विवाद हो गया था। उस समय युवक उनके चंगुल से छूट कर भाग गया था। इसके बाद दो दिन पूर्व कांग्रेस नेता और उसके साथी इमरान ने युवक को मोहल्ले में ही एक मेडिकल स्टोर पर पकड़ लिया। वहां से युवक का गिरेबान पकड़ कर खींचते हुए घर तक ले गए थे। घर पर आरोपित कांग्रेस नेता ने युवक से अपने परिवार के सभी सदस्यों के पैर पकड़वाकर मांफी मंगवाई। इस पूरे प्रकरण की वीडियो शनिवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

error: Content is protected !!