
हिसार: शिल्पा वर्मा बनी कांग्रेस ओबीसी सेल की प्रदेश उपप्रधान
हिसार, 1 जुलाई । वरिष्ठ कांग्रेस एडवोकेट नेत्री शिल्पा वर्मा को पार्टी ने पार्टी के प्रति उनके कार्यों और लगन को देखते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सैल की उप प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें फतेहाबाद, हिसार और जींद जिले का इंचार्ज लगाया गया है।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हनुमान वर्मा ने शनिवार को बताया कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर कैप्टन अजय यादव ने महिलाओं को आगे लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को आगामी चुनावों में महिलाओं को भी पर्याप्त टिकटें देकर लोकसभा व विधानसभा में जाने का मौका देना चाहिए। शिल्पा वर्मा ने यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के रुप में कार्य किया है तथा महिला कांग्रेस में भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर रह कर महिलाओं को कांग्रेस में जोडऩे का काम किया है।

