Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पूर्वी कांगो में संयुक्त राष्ट्र के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग, 43 की मौत, 56 घायल

कांगो, 02 सितंबर । अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सेना के सुरक्षाबलों की तरफ से हुई फायरिंग में 43 लोगों के मारे जाने सूचना आ रही है। सेना ने शुरू में सात लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। सरकार ने बुधवार को पूर्वी कांगो के शहर गोमा में संयुक्त राष्ट्र विरोधी हिंसक प्रदर्शनों पर कार्रवाई की थी, जिसमें 56 अन्य लोग घायल हो गए।

दरअसल, एक पुलिसकर्मी पर हमले का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांगो की सेना ने गोमा शहर में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन और अन्य विदेशी संगठनों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन को हिंसक तरीके से तितर-बितर कर दिया।

कांगो के अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सेना ने कार्रवाई करते हुए सात प्रदर्शनकारियों को मार गिराया। मगर सेना के ही दो अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या 40 से ऊपर है।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि के वह सैनिकों द्वारा प्रदर्शनकारियों की मौतों की जांच कर रहे हैं। प्रांतीय सेना के प्रवक्ता गुइलाउम एनडजिक ने इन रिपोर्टों का खंडन किया और कहा कि मरने वालों की संख्या सात बनी हुई है।

बता दें कि कांगो सेना के अधिकारियों का एक वीडियो वायरल है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सेना दर्जनों शवों को एक ट्रॉली में घसीटते हुए भर रही है।

गोमा में इंटरनेशनल रेड क्रॉस की स्थानीय ब्रांच की प्रमुख ऐनी सिल्वी लिंडर ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के बाद उनके क्लिनिक में बड़ी संख्या में लोग आए थे, जो गंभीर रूप से चाकू और गोली से घायल हुए थे। ऐनी ने कहा कि क्लिनिक पर लाए गए घायलों में कुछ मर चुके थे।

error: Content is protected !!