Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कमर्शियल सिलेंडर 157 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली, 01 सितंबर । सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस की कीमत में कटौती कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 157 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज (शुक्रवार) से लागू हो गईं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 157 रुपये सस्ता होकर 1680 रुपये के बजाय 1522.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में 1802.50 रुपये की जगह 1636 रुपये में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1640.50 रुपये से घटकर अब 1482 रुपये हो गई है। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1852.50 रुपये की जगह 1695 रुपये में मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले महीने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के दाम 200 रुपये घटाए थे। देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा है। अगस्त में तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती की थी।

error: Content is protected !!