Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर

रायपुर , 16 नवंबर । उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। खासकर सुबह और रात के वक्त ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण थोड़ी उमस बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज गुरुवार 16 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बादल छाए रहने से रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों ही शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

error: Content is protected !!