Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अपराधियों की फायरिंग में बाल-बाल बचे कोयला व्यवसायी

रेलवे साइडिंग से जुड़े कोल व्यवसायी को लेवी के लिए मिल रही थी धमकी

रामगढ़, 02 दिसंबर  । जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मछली मंडी के निकट बाइक सवार दो अपराधियों ने एक कोल व्यवसायी के कार्यालय के समक्ष गोली चलाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार दो अपराधी कल्याण पांडे नामक कोल व्यवसायी के कार्यालय के समक्ष पिस्तौल लेकर पहुंचे और वहां खड़े ट्रक और कार के बीच से छुपाकर दनादन तीन गोलियां फायर कर दी। इसमें एक गोली कार्यालय के बाहर दीवार पर लगी।

बाकी दो गोली हवा में चलाई गई। इसके बाद दोनों अपराधी बाइक पर सवार होकर हजारीबाग की ओर फरार हो गए। इस दौरान लोगों के पीछा करने पर अपराधी द्वारा पिस्तौल दिखाकर लोगों को डराया गया। घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी प्रभारी विनय कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। साथ ही पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी में जुट गई है। बताया जाता है कि उक्त कोल व्यवसायी कुजू रेलवे साइडिंग में रैक लोडिंग का कार्य में भी जुटा है। वहीं लोग कयास लगा रहे हैं कि रेलवे साइडिंग के लेवी के लिए अपराधियों द्वारा डराने के उद्देश्य से उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर कल्याण पांडे ने बताया कि इससे पूर्व भी उसे अपराधियों द्वारा फिरौती को लेकर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।

error: Content is protected !!