Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एशिया कप में भारत की जीत पर मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय टीम को दी बधाई

लखनऊ, 12 सितम्बर । भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 में पाकिस्तान को 228 रन से करारी शिकस्त दी है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भारत क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि एशिया कप 2023 में शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया। ‘ब्रजेश पाठक एशिया कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक विजय हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!

इसी तरह केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को एशिया कप 2023 सुपर-4 के क्रिकेट मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल की। शानदार खेल प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के मैचों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!