Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक आदित्य-एल 1 की लांचिंग : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 02 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदित्य-एल 1 की लांचिंग को नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चन्द्रमा के साथ ही अब सूर्य भी आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी बनेगा।

आदित्य-एल 1 की लांचिंग के लिए मुख्यमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी-सी 57/आदित्य-एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लांच हो गया।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी आदित्य-एल 1 की लांचिंग पर इसरों के वैज्ञानिकों व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!