Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिवराज आज सांची में देश की पहली सोलर सिटी का करेंगे लोकार्पण

भोपाल, 06 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर प्रदेश में एक सोलर सिटी की संकल्पना को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज साकार रूप देंगे। वो आज (बुधवार ) रायसेन जिले में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थली सांची में देश की पहली सोलर सिटी का लोकार्पण करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी सुनीता दुबे ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सांची स्थित स्टेडियम में शाम 4.00 बजे लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया, ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायकगण रामपाल सिंह सुरेन्द्र पटवा और देवेन्द्र पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा विशिष्ट अतिथि होंगे।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी के सतह के तापमान को नियंत्रित करने के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13747 टन कार्बन डाईआक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी, जो कि लगभग 2.3 लाख वयस्क वृक्षों के बराबर है। साथ ही शासन तथा नागरिकों के ऊर्जा संबंधी व्यय में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सालाना लगभग सात करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि सांची को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने के साथ ही इको फ्रेंडली सुविधाओं के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को कम करके टूरिज्म को आकर्षित करने की कोशिश की गई है। विभिन्न स्थानों पर सोलर वाटर कियॉस्क स्थापित किए गए हैं। शहर में चार बैटरी चलित ई-रिक्शा चलेंगे। इनसे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होगा। शहर में दो बैटरी चलित कचरा वाहन भी चलेंगे।

error: Content is protected !!