Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिलक्यारा रेस्क्यू की सफलता की पहली सुबह, धामी की बाबा बौख नाग से प्रार्थना, सभी पर कृपा रखें

नई दिल्ली, 29 नवंबर । देश के हिमालयी राज्य उत्तराखंड में उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन सुरंग से कल (मंगलवार) रात सभी 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज (बुधवार) सुबह सबसे पहले बाबा बौख नाग से प्रार्थना की। उन्होंने बाबा से सब पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की विनती की।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने एक्स हैंडल पर बाबा बौख नाग के समक्ष प्रार्थना करने का फोटो अपलोड करते हुए लिखा-जय बाबा बौख नाग!। बाबा की कृपादृष्टि सभी भक्तजनों पर बनी रहे। ऐसी कामना करता हूं। कल रात उन्होंने कहा था कि यह धैर्य, परिश्रम एवं आस्था की जीत है। मुख्यमंत्री ने सुरंग से बाहर निकले श्रमिकों को गले लगाकर उनका अभिनंदन किया था।

उल्लेखनीय है कि इन श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान 17 दिन में पूरा हुआ। इस अभियान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार नजर रखी। प्रधानमंत्री ने सुरंग से बाहर निकले श्रमवीरों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

error: Content is protected !!