Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल में सोना तस्करी मामले में 48 घंटे में चीन के दो और नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू,18 अगस्त । एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले में पुलिस ने 48 घंटे के दौरान दो अन्य चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अब तक चीन के 12 नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता डिआईजी कुबेर कडायत ने बताया कि इस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो ने बीती रात काठमांडू स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारकर अवैध रूप से लम्बे समय से रह रहे दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।दोनों को आज काठमांडू जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

सीआईबी ने बुधवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें डिंग सेल्फा और ली नेंकाइ को काठमांडू के डाउन टाउन अपार्टमेंट से हिरासत में लिया गया था। ये दोनों सोने की खेप को एयरपोर्ट से लेकर उन्हें उस गोदाम तक पहुंचाना जो सिर्फ इसी काम के लिए बनाया गया था। इसी तरह तियान मिन और वेंग तोई को काठमांडू के ठमेल में एक रेस्टोरंट केटीबी कराओके से हिरासत में लिया गया था। इनके जिम्मे सोने की तस्करी से जुड़े चीनी नागरिकों को ठहराने और उनके मनोरंजन कराने की जिम्मेदारी थी।

error: Content is protected !!