Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

चीन मास्टर्स बैडमिंटन : शीर्ष महिला खिलाड़ी एन से-यंग और गिंटिंग एंथोनी सिनिसुका दूसरे दौर में हारे

शेनझेन, 24 नवंबर  । महिला एकल में दुनिया की नंबर 1 दक्षिण कोरिया की एन से-यंग और पुरुष एकल में दूसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के गिंटिंग एंथोनी सिनिसुका गुरुवार को यहां 2023 बीडब्ल्यूएफ चीन मास्टर्स के दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

विश्व चैंपियन एन को चीन के वांग झीयी से सीधे सेटों में 21-12, 21-16 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेन युफेई मलेशिया के गोह जिन वेई को 21-9, 21-16 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।

पुरुष एकल मुकाबले में गिंटिंग को गैर वरीय चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने 21-18, 21-17 से हराया। अगले दौर में लिन का सामना चीनी शटलर झाओ जुनपेंग से होने वाला है, जिन्होंने डेनमार्क के रासमस गेम्के को 21-13, 21-14 से हराया।

जापान के तीसरे वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका को डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन पर 21-19, 12-21, 21-19 से जीत हासिल करने के लिए 110 मिनट के कठिन मैच का सामना करना पड़ा, जबकि चीन के सातवीं वरीयता प्राप्त शी युकी को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 21-15, 21-19 से हराया।

error: Content is protected !!