Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज अयोध्या में

अहमदाबाद, 25 नवंबर । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल आज ( शनिवार) अयोध्या जाएंगे। वो वहां रामलला की पूजा करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शाहनवाजपुर में गुजरात भवन के लिए दी गई जमीन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक जापान और सिंगापुर के 7 दिवसीय विदेश प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले वह आज अयोध्या पहुंच रहे हैं।

राज्य के मुख्य सचिव राजकुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज जोशी, उद्योग-खान विभाग के एसीएस एसजे हैदार, गिफ्ट सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि, गुजरात की रेजिडेंट कमिश्नर आरती कंवर, इंडेक्स्ट बी के प्रबंध निदेशक गौरांग मकवाणा और मुख्यमंत्री के निजी सचिव नील पटेल भी विदेश प्रवास पर साथ जाएंगे। मुख्यमंत्री और उनके साथ जाने वाला अधिकारियों का दल 27 से 30 नवंबर तक जापान में रहेगा।1 और 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री सिंगापुर में रहेंगे। गुजरात का प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के प्रधानमंत्री, उद्योग, तकनीक, शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों, टेक्नोक्रेट और निवेशकों से मुलाकात कर उन्हें गुजरात में होने वाले वाइब्रेंट समिट के लिए आमंत्रित करेगा।

error: Content is protected !!