Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित

पूर्वी सिंहभूम, 30 नवम्बर  । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में गुरुवार को वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। साथ ही मतदाता प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य में वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों के निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी वहां के बुजुर्ग मतदाताओं से मिलेंगे और मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी जानकारी लेंगें। साथ ही यदि कोई अपने वोटर कार्ड में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं तो उनका फॉर्म भर कर वोटर आईडी कार्ड निर्गत करायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश है कि जितने भी वरिष्ठ नागरिक है उनके घर जाकर उनका निबंधन करना है। साथ ही जो बुजुर्ग मतदान केंद्र पर आने में सक्षम नहीं है फिर भी बूथ पर आ कर वोट देना चाहते हैं तो उनके लिए व्यवस्था करनी है। इसके साथ जो घर पर ही वोट देना चाहते हैं उनके लिए घर पर ही व्यवस्था करनी है। उन्होंने कहा कि आप सब ने वर्षों से मतदान कर देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है। आज आप अपने शरीर से असक्षम हैं। यह निर्वाचन प्रक्रिया में आपके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बाधा न बने इस के लिए आयोग आपके लिए व्यवस्था कर रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि देश के निर्माण में प्रत्येक वोट का महत्व है। आप सभी को वोट जरूर देना चाहिए। आने वाले मार्च के महीने में निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी आपसे दोबारा मिलने आएंगे और आप घर से या बूथ से मतदान करने के लिए इच्छुक हैं, इसकी जानकारी लेकर व्यवस्था करेंगें।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के जिला स्तरीय निर्वाचन पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से सीनियर वोटर वाइस से संबंधित कॉफी मग का अनावरण कराया। साथ ही वरिष्ठ मतदाताओं के जागरूकता के लिए सेल्फी जोन की भी व्यवस्था की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इस अवसर वरिष्ठ मतदाताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं गुलाब देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!