Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रायपुर : छत्तीसगढ़ी महिला समाज ने बलात्कारियों की फांसी की मांग को लेकर निकाली आक्रोश रैली

रायपुर, 3 सितंबर । राजधानी से लगे मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन दो युवतियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश है। जिससे छत्तीसगढ़ी महिला समाज ने रविवार शाम 4 बजे आक्रोश रैली निकाली। यह रैली सुभाष स्टेडियम से शुरू होकर कलेक्ट्रेट चौक छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने इस रैली में भाग लिया, सभी ने एक स्वर में बलात्कारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर फाँसी देने की मांग की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी महिला समाज की अध्यक्ष मालती परगनिया ने बताया कि रक्षाबंधन के पवित्र दिन जब भाई बहन एक दूसरे को राखी बांध रहे थे, ऐसे पवित्र दिन में दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला बेहद ही निंदनीय है। यह पूरे समाज को शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि बलात्कारियों को बीच चौराहे पर ही फांसी पर लटकाया जाए ताकि छत्तीसगढ़ में फिर कभी दुष्कर्म की घटना ना हो। वहीं छत्तीसगढ़ी महिला समाज की पदाधिकारी राखी वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन सामूहिक बलात्कार की घटना से सभी समाज में आक्रोश है, छत्तीसगढ़ी महिला समाज मांग करता है कि बलात्कारियों को बीच चौराहे पर ही फांसी देनी चाहिए, ताकि अपराधिक प्रवित्तियों के लोगो मन में भय पैदा हो और कभी भी ऐसी घटना दोबारा ना हो।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे उमरिया गाँव से आई बच्चियों ने बताया कि वे रोजाना पढ़ाई करने के लिए शहर आती है, लेकिन घर लौटते वक्त वहां अंधेरा रहता है। ऐसे में उमरिया गांव की छात्राओं में मांग है कि पुलिस की पेट्रोलिंग उसे क्षेत्र में बढ़े, स्टूडेंट्स ने बताया कि आए दिन उस क्षेत्र में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और ऐसे में आने-जाने में असुविधा होती है। इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सके।

error: Content is protected !!