Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर के आयोजन 18 से 23 अगस्त तक

रायपुर, 7 अगस्त । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखंड , नगरीय क्लस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखंड , नगरीय क्लस्टर स्तर की र्स्पधाओं का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक तथा जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर 2023 तक होंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 04 अगस्त को दुर्ग जिले में आयोजित युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तिथियों में आंशिक संशोधन के निर्देश खेल विभाग को दिए थे। जिसके परिपालन में रविवार की देर शाम को संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के आयोजन में संभाग और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं की तिथि यथावत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। संभाग स्तर के आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होंगे। राज्य स्तर के आयोजन रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। विदित हो कि वर्ष 2022-23 में राज्य के 25 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लिया था। वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन का यह लगातार दूसरा साल है। इसमें प्रदेश के लगभग 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

error: Content is protected !!