Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत

किशनगंज,15 अगस्त । आजादी के 77वीं वर्षगाठ के अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के प्रांगण में स्थित केंद्रीय विद्यालय में ईश औल, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल द्वारा ध्वजारोहण‌ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस समारोह में केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने अपनी प्रतिभाएं प्रदर्शित की और अनेक रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साहपूर्ण आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगीत और नृत्य के साथ-साथ शिक्षकों और छात्रों द्वारा आयोजित प्रस्तुतियों में उनका प्रतिष्ठित सहयोग देखा गया। इस अवसर पर ईश औल, उप महानिरीक्षक ने सीमा सुरक्षा बल के महत्वपूर्ण कार्यों और सीमा सुरक्षा बल के संघर्षों को साझा किया और उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओ को देश के निरंतर विकास में भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है जो हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम की महान विरासत को याद दिलाने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा और उनके उत्कृष्ट उत्साह की प्रशंसा की और कहा कि वे इसे एक महत्वपूर्ण मौका मानते हैं जिससे छात्रों को अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलता है और उन्हें एक सफल और उत्कृष्ट भविष्य की दिशा में प्रेरित करता है। अंत में उन्होंने कहा कि हम उन सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई देते हैं जिन्होंने इस समारोह को विशेष बनाया और उनके योगदान की सराहना करते हैं। हम सीमा सुरक्षा बल के भी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने, इस महत्वपूर्ण दिन को सफलता से आयोजित किया।

error: Content is protected !!