Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लोक आस्था के महापर्व छठ पर तोरपा में चला सफाई अभियान

खूंटी, 19 नवंबर। सूर्योपासन के महापर्व के मौके पर फ्रेंड्स क्लब की ओर से रविवार सुबह सात बजे से तोरपा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। फ्रेंड्स क्लब की ओर से हर वर्ष छठ के दौरान सफाई अभियान चलाया जाता है। तोरपा के रेफरल अस्पताल से सफाई अभियान की शुरूआत हुई, जिसमें हिदू, मुसलमान, ईसाई सभी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने तोरपा हिल चौक, मेन रोड, कर्रा रोड से लेकर छठ घाट तक सड़क की सफाई की। अभियान में भाजपा नेता संतोष जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि निखिल कंडुलना, नीरज पाढ़ी, विवेक कुमार, विवेक गुप्ता, दीपक तिग्गा, ऋषभ षाड़ंगी सहित, ग्रामीणों ने भाग लिया। इधर, तपकारा सहित अन्य कस्बाई इलाकों में ग्रामीणों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें थाना प्रभारी विक्रांत कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

छठ में गुलजार रहा फल-फूल का बाजार, फूल उत्पादक किसान गदगद

सूर्योपासन के महापर्व के मौके पर फल और फूलों का बाजार गुलजार रहा। फल की दुकानों, ईख और फूल और फूलमालाओं की जमकर बिक्री हुई। गेंदा फूल की भारी मांग को देखते हुए फूलों की खेती करने वाले किसान गदगद नजर आये। फल विक्रेता महादेव साहू ने बताया कि फलों की कीमतों में इस बार कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। तोरपा कें व्यवसायी सतीश खैधरी ने कहा कि पूजा के अन्य सामानों के मूल्य में इस बार कोई खास वृद्धि नहीं हुई है। सिर्फ देसी घी की कीमतों में 60-70 रुपये की वृद्धि हुई है।

छाता नदी घाट पर सूर्य की प्रतिमा स्थापित

तोरपा स्थित छाता नदी छठ घाट पर छठ महापर्व को लेकर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी है। फ्रेंड्स क्लब और स्थानीय नागरिकों द्वारा छठ घाट और रास्ते में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है। रविवार शाम और सोमवार को तड़के छठ घाट पर जगरता का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालय के राजास तालाब, चौधरी तालाब और साहू तालाब के अलावा अन्य छठ घाटों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रविवार की शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया जायेगा। सोमवार को उदीयमान भगवान भुवन भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन हो जायेगा।

error: Content is protected !!