Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

टॉप 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

टॉप 10 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नई दिल्ली, 02 जुलाई  । शेयर बाजार में सूचीबद्ध देश की टॉप 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते इन कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार मूल्यांकन में सबसे अधिक देखी गई।

पिछले हफ्ते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 1,739.19 अंक यानी 2.76 फीसदी उछला। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स 803.14 अंक यानी 1.26 फीसदी उछलकर अपने उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आई इस तेजी से टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,600.19 करोड़ रुपये बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपये हो गया। टीसीएस का मार्केट कैप 30,388.43 करोड़ रुपये उछलकर 12,07,669.91 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 28,862.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आरआईएल का मार्केट कैप 23,984.28 करोड़ रुपये बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह एचडीएफसी का मार्केट कैप 19,050.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,22,368.64 करोड़ रुपये और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 16,153.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,201.77 करोड़ रुपये हो गया और भारती एयरटेल का मार्केट कैप 12,353.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,063.76 करोड़ रुपये। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 8,699.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,311.42 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 8,517.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,314.52 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,441.27 करोड़ रुपये उछलकर 6,53,704.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध इन टॉप 10 कंपनियों में आरआईएल का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल रहे।

error: Content is protected !!