Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध

ब्रासीलिया, 01 जुलाई । ब्राजील की सर्वोच्च निर्वाचन अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के वर्ष 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इस अदालत ने बोल्सोनारो को पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान शक्ति का दुरुपयोग करने और सार्वजनिक मीडिया का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था।

पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अदालत के सात-पांच के बहुमत के इस फैसले से 2026 के चुनाव में राजनीतिक वापसी की उम्मीद खत्म हो गई। अदालत का फैसला बोल्सोनारो के लिए हैरानी भरा है। अक्टूबर में हुए चुनाव में वे वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मामूली अंतर से हार गए थे। लूला की टीम ने फैसले पर जश्न मनाया है।

बोल्सोनारो ने शुक्रवार को इस फैसले को ‘पीठ में छुरा घोंपना’ बताया और कहा कि वह ब्राजील में दक्षिणपंथी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 के चुनाव में वह अपनी पत्नी मिशेल को मैदान में उतार सकते हैं। मिशेल ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- ”हमारा सपना पहले से कहीं अधिक जीवंत है। मैं आपके आदेश पर हूं, मेरे कप्तान।”

error: Content is protected !!