Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अश्लील फोटो देखकर पति ने लगाई फटकार, पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान |

अश्लील फोटो देखकर पति ने लगाई फटकार, पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान

बहराइच, 23 जुलाई । उदनपुरवा ठोरिया गांव में एक महिला ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह यह रही कि एक युवक ने महिला की अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया था। यह देखकर पति ने पत्नी को फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुरवा ठोरिया गांव निवासी युवती (21) की शादी इसी साल मई माह की दस तारीख को पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया आलम निवासी अमन कुमार के साथ हुई थी।

महिला की मां लालवंती देवी ने बताया कि गांव के एक युवक ने प्रियंका के पति के व्हाट्सअप पर प्रियंका की कुछ अश्लील तस्वीरें भेजी थी। इस पर पति नाराज हुआ और उसने रात में पत्नी से विवाद किया। विवाद से नाराज उनकी बेटी फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।

क्षेत्राधिकार आनंद कुमार राय ने बताया कि एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला की मां के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!