Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा के कार्यकर्ता सहयोग के लिए बढ़ाते हैं कदम – नरेंद्र देवांगन

कोरबा, 23 नवम्बर   उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल के धसकने के कारण के कारण कई मजदूर उसमें फंस गए हैं ।उनकी सुरक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी कोसा बाड़ी मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने वन विभाग स्थित हनुमान मंदिर में जाकर दीप प्रज्वलित कर उनके जान की सुरक्षा और सलामत की मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की।

दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कोरबा नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी लोगों की सहयोग करने के लिए हमेशा आगे रहती है। वसुधैव कुटुंबकम के साथ पूरा विश्व ही हमारा परिवार है ।मानवता के प्रति सजगता के साथ लोगों का ध्यान रखते हुए सेवा भावना को आगे बढ़ा कर हम सबको साथ चलना चाहिए। निश्चित तौर पर टनल में फंसे सभी की सुरक्षा की सलामती की मंगल कामना करते हैं।

कार्यक्रम में कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता श्री राम नारायण सोनी मंजू सिंह मनोरमा शर्मा सुमन सोनी प्रकाश अग्रवाल लक्ष्मण श्रीवास राम त्रिपाठी चंदन सिंह राजेश सोनी, राजेश राठौर लालेश दुबे पंकज देवांगन चंदन मजूमंदार राम कल्याण नवीन यादव मोंटी पटेल के साथ और भी कार्यकर्ता आमजन सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!