Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 26 नवंबर  । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज (रविवार) सुबह समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल की पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संविधान दिवस पर विचार भी उद्धृत किए हैं।

वह इस प्रकार है-‘ हमारे अधिकार हमारे वो कर्तव्य हैं जिन्हें हम सच्ची अखंडता और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।’ आज अमृतकाल में, जब हम आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करके अगले 25 वर्षों की यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो संविधान का ये मंत्र देश के लिए एक संकल्प बन रहा है।

error: Content is protected !!