Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भोपाल में आज जुटेंगे चार राज्यों के 230 भाजपा विधायक

भोपाल, 19 अगस्त । विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा मध्य प्रदेश का मैदानी फीडबैक लेने के लिए चार राज्यों के 230 विधायकों को प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में तैनात करने जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के ये विधायक आज (शनिवार) भोपाल में जुटेंगे। यहां सबको प्रशिक्षण देने के बाद आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने आज भोपाल में 230 प्रवासी विधायकों का प्रशिक्षण आहूत किया है। यहां के कान्हा फन सिटी में होने वाले एक दिवसीय प्रवासी विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रातः 10.30 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों को केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करेंगे। समापन सत्र को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण शाम पांच बजे तक चलेगा।

प्रशिक्षण के बाद यह विधायक अलग-अलग विधानसभाओं में मैदानी स्थिति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट संगठन को देंगे। चार राज्यों के विधायक 22 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों में रहेंगे। वे विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक करेंगे। प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम होंगे। वे इस दौरान पार्टी और संगठन दोनों ही स्तर पर बैठकें करेंगे।

error: Content is protected !!